पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, जानिए क्या- क्या है खास बातें

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं. दौरे के दौरान वे पहले जोधपुर पहुंचे, यहां उन्होने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, उड्डयन राज्य मंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्यपाल हरिभााउ बागड़े भी मौजूद रहे. यह टर्मिनल लोगों के लिए इसे पीएम का उपहार बताया गया है.

₹480 करोड़ की लागत से बना नया टर्मिनल वर्तमान परिसर से सात गुना बड़ा है. जोधपुर टर्मिनल में एक साथ 12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे. यहां पर पार्किंग एरिया 3 हजार मीटर है. इससे पहले सिर्फ दो एयरक्राफ्ट की ही पार्किंग थी और रात के समय में फ्लाइट ऑपरेशन नहीं होते थे. इसे सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए अगले 35 साल के यात्री भार के हिसाब से तैयार किया गया है.

इसे भी पढे़:-मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, जैश, लश्कर और अल-कायदा से जुड़े 23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *