निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाएगा श्रम विभाग

गोरखपुर। श्रम विभाग अब निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाएगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग की ओर से उप श्रमायुक्त कार्यालय सहित गोरखपुर जिले के सभी ब्लॉकों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर छह से 12 सितंबर के बीच कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपश्रमायुक्त एके मिश्रा ने बताया कि जिले के उरूवा, सहजनवां, गगहा, बेलघाट, पाली, बांसगांव, जंगल कौड़िया, चरगांवा, खजनी, बड़हलगंज, कैम्पियरगंज, गोला, सरदारनगर, खोराबार, पिपरौली, पिपराइच, ब्रम्हपुर, कौड़ीराम एवं भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निर्माण श्रमिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। श्रम विभाग में पंजीकृत जितने भी निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बने हैं उनकी सूची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी गई है। श्रमिक छह सितंबर से 12 सितंबर के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके साथ ही श्रम विभाग के कचहरी बस स्टेशन के बगल में स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा गई है। जहां निर्माण श्रमिक उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *