Up: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट बैठक किया। ये बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। आज की इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने अग्निवीरों को एक बड़ा तौफा देने जा रही है। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को जारी कर दिया है। PAC, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की भर्ती में भी आरक्षण दिए जाएंगे।
भारत सरकार की अग्निपथ योजना
अग्निवीर भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना (थल सेना, नौसेना, और वायुसेना) में भर्ती किए जाने वाले सैनिक हैं। इस योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करना और सेना को अधिक युवा, तकनीकी रूप से कुशल, और गतिशील बनाना है।
6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सक्रिय सेवा
अग्निवीरों में भर्ती की प्रक्रिया में पात्रता 17.5 से 23 साल तक किया गया है। अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के लिए भर्ती किया जाता है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सक्रिय सेवा शामिल किया जाता है।
योग्यता के आधार पर स्थायी नियुक्ति
सक्रिय सेवा समाप्त होने के बाद लगभग 25% अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जा सकती है। बाकी को सेवा समाप्ति पर एकमुश्त राशि (सेवा निधि) दी जाती है, जो लगभग 11-12 लाख रुपये होती है।
इसे भी पढ़ें: जासूसी करने के मामले में दानिश का करीबी शकूर गिरफ्तार,ISI के लोगों से करता था बात