यूपी में जल्द आने वाली है पुलिस विभाग की बंपर भर्तियां, दरोगा समेत इन पदों पर होगी भर्ती

UP: उत्तर प्रदेश में जल्द ही पुलिस विभाग की करीब 24 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शासन  द्वारा झंडी मिलते ही अभियार्थियों को आनलाइन आवेदन जारी कर दिए जाएंगे। आगामी 15 जून तक विज्ञापन जारी हो सकता है। पहले यह अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी करने की तैयारी थी।

19 हजार से ज्यादा सिपाहियों की होगी भर्ती

यूपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पदों और उप निरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बीते दिनों भेजा दिया था। इनमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहनी के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद (कुल 19220) पद शामिल थे। इसी तरह उप निरीक्षक के 4543 पदों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्ष सशस्त्र पुलिस के 135 पद, उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं। अब इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन

करीब 35 लाख सिपाही और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए थे। इस बाद भर्तियों में अधिकांश पद पीएसी आदि के होने की वजह से 35 लाख से अधिक आवेदन होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गंगा दशहरा के पूर्व परिवहन मंत्री के सौजन्य से श्रीरामपुर घाट पर महिलाओं के लिए बना चेंजिंग रूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *