LG Gram series 2023: एलजी ने शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किए Gram series के तीन लैपटॉप

LG Gram series 2023: एलजी ने भारत में अपने लैपटॉप की सीरीज Gram 2023 पेश की है। एलजी Gram सीरीज के तहत एलजी Gram 2023, Gram Style, Gram 2-in-1 और एलजी Ultra PC लैपटॉप शामिल हैं। एलजी Gram सीरीज के इन लैपटॉप को Windows 11 Home और SSD स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। एलजी Gram सीरीज के लैपटॉप को 17 इंच तक की डिस्प्ले साइज और 80Wh तक की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। तो चलिए जानते हैं LG Gram सीरीज के सभी लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारें में…..

एलजी Gram 2023 लैपटॉप की कीमत

 

एलजी Gram 2023 के 14 इंच की कीमत 1,27,000 रुपये, एलजी Gram 16 और Gram 17 की कीमत 1,42,990 रुपये से शुरू होती है। एजली Gram स्‍टाइल की कीमत 1,42,990 रुपये से शुरू होती है। LG Gram 2-in-1 की शुरुआती कीमत 2,05,000 रुपये है। एलजी एल्‍ट्रा PC की शुरुआती कीमत 1,04,000 रुपये है।

LG Gram series लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन

  • LG Gram 2023 इसमें इंटेल EVO सर्टिफाइड 13th जेन प्रोसेसर और LPDDR5 6000MHz रैम के साथ Gen.4 NVMe (x2) स्टोरेज मिलती है। इसके डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 और रिजॉल्यूशन WQXGA है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। लैपटॉप के साथ LG Sync का सपोर्ट मिलता है जो कि लैपटॉप को मोबाइल से कनेक्ट करता है।

 

  • LG Gram Style इसमें 14 इंच की WQXGA+ OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880X1800 पिक्सल है। डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। 13th Gen इंटेल प्रोसेसर के साथ Intel Iris Xe ग्राफिक्स, 16GB LPDDR5 रैम और 512GB NVMe SSD स्टोरेज है। इसमें भी Windows 11 मिलता है और Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें 72Wh की बैटरी है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग है।

 

  • LG Gram 2-in-1 यह लैपटॉप 16 इंच की स्क्रीन साइज में आता है। इसे आप लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 13th Gen इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ Intel Iris Xe ग्राफिक्स, 32GB LPDDR5 रैम और 2TB NVMe Gen4 SSD स्टोरेज है। इसमें विंडोज 11 Home और 80Wh की बैटरी है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग है।

 

  • LG Ultra PC इस लैपटॉप में 16 इंच की डिस्प्ले मिलती है जो कि एंटी ग्लेयर के साथ आती है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 300 निट्स है। इसमें AMB Ryzen 7000 सीरीज का प्रोसेसर, AMD Radeon 7 ग्राफिक्स, 16GB DDR4 रैम और 72Wh की बैटरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *