PM Kisan Beneficiary Status: केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. जिनमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद सरकारी योजना है. इस योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. जो कि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है. हाल ही में 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों की नजर अगली यानी 24वीं किस्त पर टिकी हुई है.
कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त
अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से ओर से अगली किस्त जारी होने को लेकर किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है. आपको बता दें कि 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. इसके बाद अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. पिछले योजना में पिछली किस्त के लगभग तीन-चार महीनों के अंतराल पर अगली किस्त भेजी जाती है.
स्टेटस चेक करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट PM-Kisan Portal पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं.
- ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
- कैप्चा कोड भरकर ‘Get Details’ या ‘Get Status’ पर क्लिक करें.
इसे भी पढ़ें:-सावन शिवरात्रि पर कब कराएं रुद्राभिषेक? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय