Trains cancelled: भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मोकामा के पास गंगा नदी पर नए रेल पुल पर रेल परिचालन शुरू करने के लिए अब नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इसके साथ ही राजेन्द्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नए पुल को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने के लिए प्री नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। ये काम 20 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगा। लिहाजा, इस दौरान इस पुल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।
- ट्रेन नंबर 18105/18106 राउरकेला-जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 09033/09034 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल
- ट्रेन नंबर 13507/ 13508 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 14003 /14004 मालदा टाउन-नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 13155/ 13156 कोलकाता-सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 13157/ 13158 कोलकाता-मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18629/18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 18419/18420 पुरी-जयनगर-पुरी एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 02023/02024 हावड़ा-पटना वंदे भारत स्पेशल
- ट्रेन नंबर 15271/ 15272 हावड़ा-मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
- ट्रेन नंबर 13419/ 13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
इसे भी पढ़ें:-एक ऐसा शिव मंदिर जहाँ खंडित शिवलिंग की होती हैं पूजा, चारोधाम की यात्रा का मिलता है फल