World mental health day: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव (Stress) और चिंता (Anxiety) हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन गई है. काम का प्रेशर, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक तंगी और बदलती लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है.अगर तनाव लंबे समय तक बना रहे तो यह सिर्फ मन को ही नहीं, शरीर को भी बीमार कर देता है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप तुरंत राहत पा सकते हैं.
तनाव और चिंता दूर करने के 8 असरदार उपाय
1. नियमित योग और व्यायाम: रोजाना 30 मिनट व्यायाम या योग करने से शरीर में एंडोर्फिन यानी खुशी वाला हार्मोन बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है. ध्यान (Meditation) करना भी बहुत फायदेमंद है.
2. गहरी सांस लेना सीखें: जब भी घबराहट या तनाव महसूस हो, 2 मिनट रुककर लंबी और गहरी सांस लें. इससे आपका नर्वस सिस्टम शांत होता है.
3. पूरी नींद लें: रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना मानसिक मजबूती के लिए सबसे जरूरी है. नींद पूरी न होने से चिंता बढ़ती है.
4. अपना पसंदीदा काम करें: संगीत सुनें, किताबें पढ़ें, बागवानी करें. अपना शौक पूरा करने से दिमाग हल्का होता है.
5. स्क्रीन टाइम कम करें: खासकर सोने से एक घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से दूरी बना लें.
6. प्रकृति के साथ जुड़ें: रोजाना कुछ देर पार्क में टहलें या खुली हवा में बैठें. इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं.
7. खानपान का ध्यान रखें: हेल्दी और संतुलित भोजन करें. चाय-कॉफी, कैफीन और शराब का ज्यादा सेवन चिंता को बढ़ाता है.
8. दिल की बात शेयर करें: मन की बातों को अंदर न रखें. परिवार या दोस्तों से बात करने से अकेलापन और मानसिक बोझ कम होता है.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. यह पहली बार 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की पहल पर मनाया गया था, जो एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है जिसके सदस्य और संपर्क 150 से अधिक देशों में हैं.
इसे भी पढ़ें:-तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, चार की मौत, कई घायल