यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कुछ जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी जताई गई है. विक्षोभ के असर से पश्चिम में शुरू हुई बारिश रविवार को दिन में भी रुक रुक कर जारी रही. बागपत में सर्वाधिक 25 मिमी बारिश दर्ज हुई. वहीं बिजनौर में 16 मिमी और मुरादाबाद में 15 मिमी बारिश हुई.  मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को इस बारिश का विस्तार प्रदेश के बाकी हिस्सों, मध्यांचल, अवध क्षेत्र और  बुंदेलखंड में भी देखने को मिलेगा. 

यूपी के २७ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में इस बदलाव के 4 फरवरी तक बने रहने के संकेत है. तराई इलाकों में बारिश के साथ कोहरे का भी प्रकोप रहेगा. यूपी के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 16 जिलों में 40 से  50 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी किया है. राजधानी लखनऊ में भी दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है.

यहां झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में.

यहां है बिजली गिरने का अलर्ट

बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व  आसपास के इलाकों में.

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है. इसके चलते उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन को और तेज कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. जिससे सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल के कीमतों में उतार-चढाव, जानिए क्‍या है आपके शहर में भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *