आयुष्मान योजना में धांधली करने वाले 200 अस्पतालों पर गिरी गाज! 100 प्राइवेट हॉस्पिटल का भुगतान रुका

UP News: उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही भ्रष्टाचारियों और लापरवाहों पर लगातार सख्त रुख अपना रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत तय मानकों का पालन नहीं करने वाले निजी अस्पतालों पर एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश के करीब 200 निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए 100 अस्पतालों का भुगतान रोक दिया गया है, जबकि लगभग 100 अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया गया है. 

200 हॉस्पिटल ने नहीं की पूरी प्रक्रिया

ब्लैकलिस्ट किए गए इन 200 से अस्पतालों पर गरीबों के इलाज में धांधली का आरोप है. यह सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीधे निर्देश पर की गई है, क्योंकि इन अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं किया था. योगी आदित्यनाथ सरकार ने आयुष्मान योजना में पंजीकरण के लिए 35 मानकों का पूरा करना अनिवार्य रखा है. ऐसे में बड़ी संख्या में अस्पतालों की धांधली सामने आई है.

क्या बोले अधिकारी?

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और स्टेट हेल्थ एजेंसी की ओर से ई-मेल, फोन कॉल, संदेश, प्रचार अभियान और वर्चुअल बैठकों के माध्यम से अस्पतालों को लगातार सहयोग दिया गया. इसके बावजूद कई अस्पताल तय समय सीमा के भीतर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं कर सके. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 95 प्रतिशत से अधिक अस्पताल सफलतापूर्वक एचईएम 2.0 पोर्टल पर माइग्रेट हो चुके हैं, लेकिन करीब 200 अस्पतालों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की. ऐसे अस्पतालों को कई बार मौका भी दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:-हार्मोनल असंतुलन को प्राकृतिक रूप से कैसे करें ठीक, जानें उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *