लखीमपुर खीरी में ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, दो भाइयों समेत 10 लोगों की मौत

UP News: लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार मैजिक और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. जिसमें 9 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक यात्री को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया है. मैजिक में 12  लोग सवार थे. हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग गया. 

जानकारी के मुताबिक, मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, तभी बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा. बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया. एक घायल को ओयल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई. हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त हो गई है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस सड़क हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है.

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- ‘हर जरूरतमंद को मिलेगा न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *