रोडवेज बस ने चार यात्रियों को कुचला, तीन की मौत, एक गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शुक्रवार देर रात दो बजे हुए एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां रोडवेज बस ने तीन यात्रियों को कुचल दिया. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल एक यात्री का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

तेज रफ्तार डंपर ने बस में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के एलनकूपर शोरूम के पास एक पिकअप लोडर कानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही थी. पीछे आ रही एक रोडवेज बस ने पिकअप में टक्कर मार दी. बस क्षतिग्रस्त होने के कारण उसका कंडेक्टर गाड़ी किनारे खड़ी कर सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट करा रहा था. तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने बस में टक्कर मार दी. इससे आस-पास खड़े 4 लोग बस की चपेट आ गए.


तीन लोगों की मौत, परिचालक गंभीर घायल

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र (50) पुत्र स्वामी प्रसाद, निवासी मदनपुर, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती तथा रामनरेश (40) पुत्र रामदास, निवासी तुलसी तारा, थाना पूरा कलंदर, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है.

चालक की लापरवाही आई है सामने

एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. बताया गया कि रामनरेश पत्नी के साथ कानपुर में अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. एसओ ने बताया की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ें:-आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, रक्षा मंत्री ने कहा ब्रह्मोस से होगा लैस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *