टेरर फंडिंग और रोहिंग्या घुसपैठ के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापेमारी

UP News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल ने आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 13 अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है. अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई उस मामले में की जा रही है, जिसमें एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने की आशंका जताई गई है.

शुरुआती जांच में कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और दूसरी संस्थाओं से जुड़ा एक संदिग्ध पैसों का नेटवर्क सामने आया है. इन संस्थाओं को विदेश से बड़ी रकम मिली, जिसे कई बैंक खातों, फर्जी खातों और अलग-अलग लेनदेन के जरिए इधर-उधर भेजा गया. ED का यह भी दावा है कि संदिग्ध लोगों तक पैसे पहुंचाने के लिए नकद निकासी और छोटी-छोटी रकम के कई ट्रांजैक्शन किए गए. रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापे मारे गए.

इसे भी पढ़ें:-जगन्नाथ रथ यात्रा का हुआ शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *