UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर बदलाव किया गया है.तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं और पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया.
ट्रांसफर किए गए IPS अफसरों की सूची-
| क्र० | अधिकारी का नाम व बैच | कहां से | कहां को |
| 1 | मुथा अशोक जैन, IPS (RR-1995) | पुलिस महानिदेशक / अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर। | पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय उ०प्र०, लखनऊ। |
| 2 | अमरेन्द्र के0 सेंगर, IPS (RR-1995) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ। | पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उ०प्र० लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार। |
| 3 | राम कुमार, IPS (RR-1995) | अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर। |
| 4 | नवीन अरोरा, IPS (RR-1997) | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उ०प्र०, लखनऊ। | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी। |
| 5 | पीयूष मोर्डिया, IPS (RR-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी। | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज। |
| 6 | भगवान एस० श्रीवास्तव, IPS (RR-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 7 | डॉ0 संजीव गुप्ता, IPS (RR-1999) | अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, उ०प्र०, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार। |
| 8 | तरूण गाबा, IPS (RR-2001) | अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उ०प्र०, लखनऊ। | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ। |
| 9 | धर्मवीर, IPS (RR-2002) | पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स, उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज। |
| 10 | मोहित गुप्ता, IPS (RR-2006) | सचिव (गृह), उ०प्र० शासन, लखनऊ। | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 11 | विनोद कुमार सिंह, IPS (RR-2007) | पुलिस महानिरीक्षक, डॉ भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद। | पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जाँच, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 12 | जोगेन्द्र कुमार, IPS (RR-2007) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज। | पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद। |
| 13 | आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी, IPS (RR-2008) | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र०, लखनऊ | सचिव (गृह), उ०प्र० शासन, लखनऊ |
| 14 | अनूप कुमार सिंह, IPS (RR-2014) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ। | पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू०, उ०प्र०, लखनऊ। |
| 15 | आनन्द कुमार, IPS (SPS-2015) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ |
इसे भी पढ़ें:-‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, विभाजन का दर्द, इमोशन्स देख नम हो जाएंगी आंखें