UP Police IPS transfer list: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के कुल 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस सूची में चार डीजी, चार एडीजी और एक आईजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं. फिलहाल, जय नारायण सिंह को पुलिस महानिदेशक (डीजी) ईओडब्ल्यू, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया सौंपा गया है.
IPS अधिकारियों की तबादला सूची
1. जय नरायन सिंह (बैच: 1994)
पुरानी तैनाती: पुलिस महानिदेशक / अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पावर कॉरपोरेशन लि०, लखनऊ
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक, ई०ओ०डब्ल्यू० (EOW), उ०प्र०, लखनऊ
2. ध्रुव कान्त ठाकुर (बैच: 1994)
पुरानी तैनाती: पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ०प्र० (अतिरिक्त प्रभार: विशेष सुरक्षा बल)
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: नागरिक सुरक्षा, उ०प्र०)
3. बिनोद कुमार सिंह (बैच: 1994)
पुरानी तैनाती: पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी०, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: साइबर क्राइम, उ०प्र०)
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी०, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: साइबर क्राइम और यू०पी०-112, लखनऊ)
4. आलोक सिंह (बैच: 1995)
पुरानी तैनाती: पुलिस महानिदेशक / अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर
नई तैनाती: पुलिस महानिदेशक, पीएसी (PAC) मुख्यालय, उ०प्र०, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: विशेष सुरक्षा बल, उ०प्र०)
5. अनुपम कुलश्रेष्ठ (बैच: 1995)
पुरानी तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर
6. ए० सतीश गणेश (बैच: 1996)
पुरानी तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, निदेशालय, लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, लखनऊ)
7. डॉ० आर० के० स्वर्णकार (बैच: 1996)
पुरानी तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी (PAC) मुख्यालय, उ०प्र०
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पावर कॉरपोरेशन लि०, लखनऊ
8. एस० के० भगत (बैच: 1998)
पुरानी तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, उ०प्र०, लखनऊ
नई तैनाती: अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा
9. गीता सिंह (बैच: 2007)
पुरानी तैनाती: पुलिस महानिरीक्षक (IG), अभियोजन, उ०प्र०, लखनऊ
नई तैनाती: पुलिस महानिरीक्षक (IG), प्रशिक्षण निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ
इसे भी पढ़ें:-BRO में नौकरी पाने का शानदार मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू