BRO में नौकरी पाने का शानदार मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

BRO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सीमा सड़क संगठन यानी BRO ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 899 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी.इस भर्ती की जानकारी 21 मई 2026 को BRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई. ​इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया गया है, जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

योग्यता

नक्शानवीस (Draughtsman): इस पद के लिए उम्मीदवार का विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही वास्तुकला या ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 वर्षीय सर्टिफिकेट या ड्राफ्ट्समैन (सिविल) ट्रेड में प्रमाण पत्र और 1 साल का अनुभव होना चाहिए.

हिंदी टाइपिस्ट: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. टाइपिंग कौशल वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा.

स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT): इस पद के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है. उम्मीदवार को वाहन या इंजीनियरिंग उपकरणों के भंडारण की जानकारी होनी चाहिए. संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है.

ऑपरेटर संचार: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही आईटीआई से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का प्रमाण पत्र होना चाहिए. सेना से संबंधित ट्रेड सर्टिफिकेट वाले भी आवेदन कर सकते हैं.

ओईएम (साधारण श्रेणी): इस पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास भारी वाहन, डोजर या एक्सकेवेटर चलाने का लाइसेंस और कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए.

इलेक्ट्रीशियन: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही आईटीआई से ऑटो इलेक्ट्रिशियन का प्रमाण पत्र और 1 साल का अनुभव होना चाहिए. रक्षा सेवा का संबंधित कोर्स करने वाले भी पात्र हैं.

उम्र सीमा

उम्र सीमा की बात करें तो सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

सैलरी

सैलरी की बात करें तो ड्राफ्ट्समैन पद पर 5200 से 20200 रुपये तक का वेतन और 2800 ग्रेड पे मिलेगा. जबकि हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों पर 5200 से 20200 रुपये तक वेतन के साथ 1900 ग्रेड पे दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन
  1. BRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं  
  2. Recruitment / Notification सेक्शन खोलें
  3. “GREF Recruitment 01/2026” लिंक पर क्लिक करें
  4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

इसे भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा करियर में सफलता, किसे होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *