Uttar Pradesh: नोएडा में चिल्ला रेग्यूलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक जाने वाला 5.5 किमी लंबा चिल्ला एलिवेटेड रोड का विस्तार होगा। इस विस्तार की प्रकृया को सीईओ कृष्णा करुणेश ने मंजूरी दी है। इस लाइन को करीब दो किमी और बढ़ाया जाएगा।
डीएनडी से जेवर तक जाने वाली लाइन को एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। बता दे कि इस प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट (डीपीआर) आईआईटी रुड़की तैयार करेगा। इसका प्रस्तुतीकरण नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में किया गया था। जिस पर प्राधिकरण सीईओ ने अनुमति मोहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिकविस्तार लाइन के निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस विस्तार लाइन का प्रयोग करके डीएनडी जेवर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर जा सकेगा।
दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट से आने जाने वाले लोग इस रुट का प्रयोग कर सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि डीपीआर के लिए आइआइटी की टीम ने हाल ही में दोबारा से इस पूरे रूट का सर्वे किया था। जिसके बाद ही ऊंचाई बढ़ाने की बात की गई थी।
बता दे कि सर्वे में जमीन की भूमि की सतह के भौतिक और प्राकृतिक स्वरूप का विस्तृत मानचित्र, जिसमें जमीन की ऊंचाई, उतार-चढ़ाव, समोच्च रेखाओं, पेड़-पौधों, नदियों, और मानव निर्मित इमारतें, सड़कें को सटीक रूप से मापा गया।
200 करोड़ रुपये खर्च होंगे
इस सर्वे के आधार पर ही डीपीआर तैयार होगी। निर्माण के लिए करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस जांच से मिट्टी की बियरिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिलेगी। बियरिंग कैपेसिटी के आधार पर पिलर की संख्या और क्षमता देखी जाएगी और डीपीआर तैयार होगी।