Monsoon Tea Pakoda Craving: बारिश की पहली फुहार पड़ते ही मन अपने आप गरमा गरम चाय और कुरकुरे-पकौड़े की तरफ खींचने लगता है. तेज गर्मी से राहत देने वाला यह मौसम अपने साथ हरियाली, ठंडी हवा और बारिश की सुहानी बूंदों के साथ एक खास तरह की क्रेविंग भी लेकर आता है. विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के दौरान तापमान में कमी आने से शरीर गर्म और आरामदायक भोजन की ओर आकर्षित होता है.
हैप्पी हार्मोंस बढ़ते हैं?
बारिश का शांत वातावरण, हल्की ठंड और पसंदीदा खाना को डोपामिन तथा सेरोटोनिन जैसे हार्मोन के स्राव को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि चाय की पहली चुस्की और गरमा-गरम पकोड़े खाने के बाद मन को संतुष्टि महसूस होती है.
बारिश में चाय-पकोड़े खाने का मन क्यों करता है?
बारिश का मौसम शरीर और दिमाग दोनों को प्रभावित करता है. ठंडी हवा और कम तापमान के कारण शरीर गर्म चीजें खाने की ओर आकर्षित होता है. गरमा-गरम चाय और ताजा तले हुए पकोड़े शरीर को तुरंत गर्माहट और आराम का एहसास देते हैं.
मिट्टी की खुशबू बढ़ाती है भूख
पहली बारिश के बाद आने वाली मिट्टी की सौंधी खुशबू हमारे दिमाग के उन हिस्सों को सक्रिय करती है जो यादों और भावनाओं से जुड़े होते हैं. इससे मन अच्छा होता है और स्वादिष्ट भोजन खाने की इच्छा भी बढ़ जाती है.
बचपन की यादें भी हैं बड़ी वजह
अधिकांश भारतीय परिवारों में बारिश के मौसम का मतलब होता है चाय और पकोड़े. यही परंपरा बचपन से हमारी यादों में बस जाती है. जैसे ही बारिश होती है, वही यादें दोबारा ताजा हो जाती हैं. मन उसी स्वाद को फिर से जीना चाहता है.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट