यूपी में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 58 जिलों में हल्की बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Weather in Up: उत्तर प्रदेश में तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राहत की फुहारें बरसने लगी हैं. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अब पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. बुधवार को पश्चिमी यूपी के नोएडा, मेरठ और सहारनपुर जैसे जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

बांदा में गर्मी का रिकॉर्ड, फिर मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से आग उगल रहे बुंदेलखंड के बांदा में मंगलवार को तापमान 45.6°C दर्ज किया गया. हालांकि, यह सोमवार के 47.4°C के मुकाबले कम था, फिर भी बांदा यूपी का सबसे गर्म शहर रहा. अब बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में बादलों के पहुंचने से पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं. इसके असर से अगले दस दिन तक प्रदेश में जारी भीषण तपिश से निजात मिलेगी.

इन जिलों में मेघगर्जन का अलर्ट

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में बिजली गिरने की प्रबल संभावना है.

झोंकेदार हवा की संभावना इन जिलों में अधिक

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: क्या आज बदल गए तेल के दाम? जानें आपके शहर में क्‍या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *