West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज फाइनल राउंड की बारी है. दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे. 11बजे तक 39.97% मतदान हो चुका है. दूसरे चरण में आज बंगाल की जिन 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 2,343 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया. इसके साथ ही 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं.
11बजे तक 39.97%
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा. बता दें कि सुबह 11बजे तक 39.97% मतदान हो चुका है. मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं. आज तय हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. कोलकाता के अलावा जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा शामिल हैं. चुनाव के दूसरे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. चुनाव आयोग ने बताया कि इन 142 सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं.
दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग
इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1, 57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ, ऐसे में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग की उम्मीद की जा रही है. दूसरे चरण की सबसे हॉट सीट भवानीपुर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं. भवानीपुर सीट को नंदीग्राम की तरह ही देखा जा रहा है, जहां 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था.
चुनाव आयोग ने कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 39,301 मुख्य और 1,700 सहायक मतदान केंद्र हैं. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं. इनके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 58 जिलों में हल्की बारिश-वज्रपात का अलर्ट