उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत, 2 गंभीर

Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून-बदरीनाथ रूट पर उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच क्रैश हो गया।

हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का था। इसमें एक पायलट और 5 यात्री सवार थे। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। हादसा चाई गांव, जोशीमठ के पास हुआ।

CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – “जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और SDRF की टीम संयुक्त रेस्क्यू चला रही है। मैं खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हूं। घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजने के निर्देश दिए हैं।”

फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *