उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा कदम, स्पोर्ट्स विभाग के कोटे में चार नए खेल हुए शामिल

Uttarakhand: उत्तराखंड के सीएम धामी ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। खेल विभाग के कोटे में पहली बार चार नई खेल विधाएं ‘शूटिंग, तैराकी, जिम्नास्टिक और आइस स्पोर्ट्स’ को शामिल कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त खेल विभाग के अधीन संचालित खेलों की संख्या आठ से बढ़कर 12 हो गई है। इन सभी खेलों का प्रशिक्षण 15 जुलाई से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में शुरू किया जाएगा।

सरकारी स्तर से मिलेगा प्रशिक्षण 

राज्य गठन के बाद अब तक खेल विभाग के कोटे में फुटबाल, हाकी, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, वालीबाल और क्रिकेट ही शामिल थे। नई चार विधाओं के जुड़ने से अब खिलाड़ियों को ओलिंपिक आधारित खेलों में भी सरकारी स्तर पर प्रशिक्षण मिलेगा।

बता दे कि इन खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं तैयार कर ली गई हैं। कोचों की नियुक्ति कर दी गई है। खेल विभाग का मानना है कि नई खेल विधाओं के जुड़ने से खिलाड़ियों को अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। अब विभिन्न जिलों के खिलाड़ी कम खर्च में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

दाखिले के साथ होगा खेल का चयन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में कक्षा छह में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की रुचि और प्रतिभा के आधार पर खेलों का चयन किया जाएगा। नई खेल विधाओं को शामिल किए जाने के बाद इनका पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *