Uttarakhand: देश भर में इस समय मॉनसून का विक्राल रुप देखने को मिल रहा है. कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. सड़कें जलमग्न हैं और नदियां और नाले उफान पर हैं. इसके साथ ही, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के सुरकंडा देवी कद्दूखाल से लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके चलते एक होटल का हिस्सा और एक मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गनीमत रही कि घटना के समय भवनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है और ख़तरनाक इमारतों को चिन्हित किया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को तत्काल खाली कराया गया है. जांच में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खोदाई के कारण पहाड़ी का हिस्सा दरक गया, जिससे भूस्खलन हुआ. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:-बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाती है चाय-पकोड़े की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय