Bengal: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले खुद चुनाव से किनारा कर लिया है और अपना नाम वापस ले लिया है. वहां टीएमसी उम्मीदवार का मुकाबला बीजेपी के दिग्बांशु पांडा और सीपीएम के शंभु कुर्मी से है. बता दें कि इस सीट पर 21 मई को फिर से वोटिंग होनी है और 24 मई को वोटों की गिनती होगी.
जहांगीर खान ‘पुष्पा’ मूवी का डायलॉग बोलकर चर्चा में आए थे. उन्होंने कहा था- ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ चुनाव प्रचार के दौरान उनका ये अंदाज काफी वायरल हो गया था. उनके अंदाज को देखकर ऐसा नहीं लगता था कि वोटिंग से महज दो दिन पहले वो अचानक चुनावी मैदान से पीछे हट जाएंगे. जहांगीर खान के इस फैसले ने न सिर्फ टीएमसी को हैरान किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि ‘पुष्पा’ के तेवर इतनी जल्दी कैसे ढीले पड़ गए.
इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण 24 परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को होने जा रहे पुन: मतदान से पहले चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक रोड शो किया. मुख्यमंत्री ने एक मंदिर में पूजा और आरती करने के बाद रोड शो शुरू किया. बड़ी संख्या में वहां जमा हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए.
इसे भी पढ़ें:-पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिली लाश