Bengal: तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. ममता बनर्जी की करीबी और सीनियर नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. चंद्रिमा भट्टाचार्य को विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. उन्होंने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर न केवल प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा, बल्कि पार्टी और उससे जुड़े सभी अन्य दायित्वों से भी खुद को अलग कर लिया.
भारतीय जनता पार्टी से चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी की सभी मौजूदा कमेटियों को भंग कर दिया था और संगठन का पुनर्गठन किया था. इसी के तहत चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सुब्रत बख्शी की जगह TMC की राज्य अध्यक्ष का पद संभाला था. मगर अब चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी को बड़ा झटका दे दिया है.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन