Election result 2026: पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है और भाजपा नेताओं ने शुरुआती रुझानों का हवाला देते हुए सरकार गठन को लेकर दृढ़ विश्वास जताया है, जिनमें पार्टी कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है. पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, “चुनाव में जो भी उतार-चढ़ाव आए हों, उन्हें भूल जाइए; अब जनता को आनंद लेने दीजिए. भाजपा सरकार का गठन निश्चित है.”
भवानीपुर सीट पर तीसरे राउंड के बाद ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही है. ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी से 898 वोटों से आगे चल रही है. दूसरे राउंड के बाद शुभेंदु अधिकारी को 8461 वोट मिले हैं. जबकि ममता बनर्जी को 9359 वोट मिले हैं.
भवानीपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम
- भवानीपुर सीट राउंट 3- तीसरे राउंड में टीएमसी की ममता बनर्जी ने 898 वोटों से बढ़त बना ली है. तीसरे राउंड में ममता बनर्जी को 9359 वोट मिले हैं. वहीं सुवेंदु अधिकारी को 8461 वोट मिले.
- भवानीपुर सीट राउंट 2- दूसरे राउंड में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने 1558 वोटों से ममता बनर्जी पर बढ़त बना ली है. दूसरे चरण में सुवेंदु अधिकारी को 6380 वोट मिले हैं. वहीं ममता बनर्जी को 4822 वोट मिले हैं.
- भवानीपुर सीट राउंड 1 – पहले राउंड में ममता बनर्जी ने 1996 वोटों से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी पर बढ़त बना ली है. सुवेंदु अधिकारी को पहले राउंड की गिनती में 1670 वोट मिले हैं. वहीं ममता बनर्जी को 3666 वोट मिले हैं.