PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बंगाल दौरा है, जो राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, किसानों के कल्याण के लिए ‘पीएम-किसान’ योजना की अगली किस्त जारी करेंगे और रक्षा क्षेत्र को मजबूत करते हुए तीन स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में शामिल करेंगे. इसके साथ ही, कोलकाता में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के जरिए बड़े पैमाने पर जनसंपर्क भी साधा जाएगा.
पीएम मोदी ने पश्चिमबंग दिवस की दी शुभकामनाएं
पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने एक्स पर ट्विट करते हुए लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन एक ऐसे राज्य का उत्सव मनाता है जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार और वाणिज्य, सामाजिक सुधार जैसे विविध क्षेत्रों में अपने योगदान के माध्यम से भारत के इतिहास को गहराई से आकार दिया है. समय-समय पर, पश्चिम बंगाल ने अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है.
आज, 20 जून का दिन पश्चिम बंगाल के इतिहास में अत्यधिक महत्व रखता है. यह वही दिन था जिसने यह सुनिश्चित किया कि पश्चिम बंगाल भारत का एक अभिन्न अंग बना रहे. इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अमूल्य थी. इस वर्ष, 2026 में, हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं. केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी. मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और वहां के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं.’
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का करेंगे नेतृत्व
प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे. पश्चिम बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा. यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर, प्रधानमंत्री स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को शामिल करेंगे.
इसे भी पढ़ें:-प्रतिबंधित कैप्सूल कारोबार का हुआ भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार