शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा एक्शन, जबरन वसूली के मामले में पूर्व पार्षद गिरफ्तार

West bangal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार अपराधियों के खिलाफ एक्शन ले रहे है. इसी क्रम में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस के एक और पूर्व पार्षद को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. गार्डन रीच के तृणमूल नेता और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के करीबी सहयोगी शम्स इकबाल को एक लोकल व्यवसायी से 70 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि तारातला इलाके में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर बन रहे एक गोदाम के ढह जाने से 16 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही पूर्व पार्षद शम्स इकबाल की गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी. इकबाल पर संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें जबरन वसूली और आपराधिक धमकी शामिल हैं. आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं. इस गिरफ्तारी के साथ ही राज्य में सरकार बदलने के बाद से केएमसी के 13 पूर्व तृणमूल पार्षदों को जबरन वसूली और छेड़छाड़ जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें:-अरावली पैलेस में निर्माणाधीन दीवार ढही, मलबे में 3 मजदूरों की दबकर मौत, 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *