New Rules 1 July 2026: 1 जुलाई से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमत, आधार अपडेट, रेलवे जुर्माना, क्रेडिट कार्ड सुविधाओं और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ेगा. आइए आसान भाषा में जानते हैं कि 1 जुलाई 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है.
ITR फाइल करने की डेडलाइन
नौकरीपेशा और बिना ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए सैलरीड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-1 और ITR-2) भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. यानी कि सैलरी पाने वाले कर्मचारी और वे लोग जिनकी इनकम कैपिटल गेन्स, हाउस प्रॉपर्टी या ऐसी दूसरी नॉन-बिजनेस इनकम से होती है जिसके लिए ऑडिट की जरूरत नहीं है, उन्हें ITR-1 और ITR-2 फॉर्म भरने होंगे.
LPG, CNG और PNG की कीमतों में हो सकता है बदलाव
हर महीने की तरह 1 जुलाई को भी सरकारी तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और सरकारी नीतियों के आधार पर सिलेंडर के दाम बढ़ या घट सकते हैं. इसके साथ ही CNG, PNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव संभव है, जिसका असर आम लोगों के घरेलू बजट और हवाई यात्रा दोनों पर पड़ सकता है.
UPI निकाला जा सकेगा PF
1 जुलाई से UPI से PF निकालना ATM से कैश निकालने जितना आसान हो जाएगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जुलाई में अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लॉन्च करने की उम्मीद है. इस सुविधा के शुरू होने के साथ EPFO सब्सक्राइबर्स UPI के जरिए अपने PF का पैसा निकाल सकेंगे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद PF का पैसा निकालने में कुछ दिन नहीं, बल्कि चंद मिनट लगेंगे.
पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
विदेश मंत्रालय ने एक दशक से भी अधिक समय के बाद पासपोर्ट फीस में भारी बढ़ोतरी की है. 1 जुलाई से लागू नए नियमों के तहत, 36- पेज के नए या री-इश्यू पासपोर्ट की फीस 1500 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये हो जाएगी. यानी कि सीधे 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, तत्काल सर्विस के लिए अब पहले के 3500 की जगह 5000 रुपये देने होंगे. 60- पेज के जंबो पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाकर 6000 रुपये तक कर दी जाएगी.
रेलवे में बिना टिकट यात्रा पड़ेगी महंगी
भारतीय रेलवे 1 जुलाई से टिकट नियमों को और सख्त करने जा रहा है. बिना वैध टिकट यात्रा करने पर अब न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये हो जाएगा. वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने, जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में सफर करने, ट्रेन में अवैध रूप से सामान बेचने, भीख मांगने, शराब के नशे में हंगामा करने और रेलवे परिसर में नियम तोड़ने पर भी पहले के मुकाबले ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है.
फ्री में अपडेट होगा आधार
UIADAI ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 1 जुलाई से अगले छह महीने के लिए आधार अपडेट को मुफ्त कर दिया है. पहले आधार में नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए 75 रुपये देने पड़ते थे.
HDFC क्रेडिट कार्ड के बदलेंगे नियम
1 जुलाई से HDFC बैंक के Regalia Gold क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम बदल जाएंगे. अब अगले तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज सुविधा का लाभ उठाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करना अनिवार्य होगा. इससे कम खर्च करने वाले ग्राहकों को यह सुविधा नहीं मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:-भारत में लॉन्च हुई कैंसर की नई दवा, जानें कितनी है कीमत?