पश्चिम बंगाल में BJP 160 से ज्यादा सीटों पर चल रही आगे, ममता की TMC को बड़ा नुकसान

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। फिलहाल पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत का 148 वाला जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दोपहर तक नतीजे भी सामने आने लगेंगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद आज मतों की गणना हो रही है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, तो वहीं दूसरी बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस बार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *