तमिलनाडु के सीएम थलापति का 51वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

Tamil nadu: तमिल सिनेमा में थलापति के नाम से मशहूर विजय अब तमिलनाडु के सीएम हैं. 22 जून को वो अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.’ 

राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

 एलओपी राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं. तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ खड़ा हूं.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके प्रयास तमिलनाडु के लोगों की प्रगति और कल्याण को आगे बढ़ाते रहें. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सार्वजनिक जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”

कमल हासन और राघव लॉरेंस ने भी दी शुभकामनाएं 

तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता कमल हासन और राघव लॉरेंस ने भी सीएम विजय को जन्मदिन पर बधाई दी है. कमल हासन एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखते हैं, ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और लाखों लोगों के दिलों में बसने वाले प्यारे छोटे भाई विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’

इसे भी पढ़ें:-वेयरहाउस के केमिकल बॉक्स में जोरदार धमाका, कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *