पहले सावन सोमवार पर भगवान शिव को अर्पित करें ये विशेष सामग्री

Religion: सावन माह का पहला सोमवार भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस शुभ दिन पर सच्चे मन से आराधना करने पर महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इस सावन माह में शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करना भी अत्यंत शुभ और फलदायी होता है।

सावन माह में विशेष सामग्री के साथ करें पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा

बेलपत्र, धतूरा, मदार के फूल, सफेद कनेर के फूल, भांग, सफेद या पीला चंदन , सुपारी, लौंग, इलायची, पान के पत्तृ और इत्र।

विशेष सामग्री के साथ करें शिवलिंग अभिषेक

शुद्ध जल ,गंगाजल, (गाय का) कच्चा दूध, दही, घी, शहद, चीनी / गुड़ और पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण)

माता पार्वती की पूजा के लिए सामग्री

लाल/पीला वस्त्र , लाल चुनरी, सुहाग सामग्री (सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी आदि)

सावन पूजा के दौरान करें शिव जी इन मंत्रों का जाप

नमो नीलकण्ठाय।

ॐ पार्वतीपतये नमः।

ॐ नमः शिवाय।

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *