नोएडा में 200 करोड़ से होगा एलिवेटेड रोड का विस्तार, जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Uttar Pradesh: नोएडा में एलिवेटेड रोड का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के तहत इस मार्ग को करीब दो किमी और आगे बढ़ाया जाएगा। चिल्ला रेग्यूलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक जाने वाली 5.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का विस्तार होगा। इस संबंध में आइआइटी रुड़की की टीम ने नोएडा का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। आइआइटी ने 15 अगस्त तक फाइनल विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है, जबकि प्राधिकरण ने इसे सात दिन में पूरा करने का समय निर्धारित किया है।

प्राधिकरण निर्माण के लिए टेंडर जारी

वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह ने कहा कि डीपीआर के साथ ही आईआईटी प्राधिकरण को स्ट्रक्चरल डिजाइन भी प्रदान करेगी। इसके बाद प्राधिकरण निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा। यह एलिवेटेड रोड महामाया से आगे जाकर सेक्टर-94 के तटबंध पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जुड़ेगी, जो डीएनडी एलिवेटेड रोड के माध्यम से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक जाएगी।

लोगों को मिलेगा लाभ

बता दे कि इस परियोजना के निर्माण में लगभग 200 करोड़ का खर्च आएगा, और इसका कार्य नेशनल अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) द्वारा किया जाएगा। इस एक्सटेंशन लाइन का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें एयरपोर्ट जाना है। यह लाइन एक रोटरी का कार्य भी करेगी, जिससे एयरपोर्ट से आने वाले वाहन नोएडा की ओर जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *