25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

Baghpat: बागपत जिले में गौ तस्करी के मामले में पुलिस बड़ी सफलता मिली है. दोघट थाना के अन्तर्गत फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा एक टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल (UP17V 8469) बरामद की गई है.पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज राय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें:-विदेशों में बैठे 16 आतंकी हैंडलरों की संपत्ति कुर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *