कल मनाया जाएगा राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Religion: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन इसकी खास रौनक ब्रज क्षेत्र में देखने को मिलती है। बता दें इस साल अष्टमी तिथि 19 सितंबर को मनाया जाएगा। जानिए राधा अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त।

कब है राधा अष्टमी

राधा अष्टमी का पावन पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन अष्टमी तिथि दोपहर 03:26 बजे तक रहेगी। राधा अष्टमी की पूजा दोपहर के समय की जाती है। बता दें इस साल राधा अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:01 से 01:28 बजे तक रहेगा।

कैसे मनाएं राधा अष्टमी का त्यौहार

इस दिन सुबह उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। फिर राधा-कृष्ण की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं और सुंदर वस्त्र पहनाएं। इसके बाद पुष्प, माला, धूप-दीप, चंदन, अक्षत,  मिष्ठान आदि अर्पित करें। फिर राधा-कृष्ण के मंत्रों का जाप करें।  अंत में आरती करें और सभी में प्रसाद वितरित कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *