गणपति बप्पा के दरबार में रणवीर सिंह ने टेका मत्था, 1000 बेटियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा

Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह गुरुवार रात मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे. जहां एक्टर ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए आशीर्वाद लिया. बप्पा के दरबार में रणवीर का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

एक्टर रणवीर पारंपरिक सफेद कुर्ते और पजामे में नंगे पैर पंडाल पहुंचे और अंदर जाते समय काफी खुश दिखे. उनके सादे और पारंपरिक लुक ने मशहूर गणेश पंडाल में जमा फैंस का ध्यान खींचा. पंडाल में जाने से पहले रणवीर ने उनके फैंस से गर्मजोशी से मुलाकात की और उनसे हाथ भी मिलाया, जो उनकी एक झलक पाने के लिए वहां जमा हुए थे. भीड़ के बीच से गुजरते हुए वे लोगों से हाथ मिलाते दिखे.

रणवीर ने कहा, ‘यहां आकर बहुत अच्छा लगा. पिछला साल मेरे और मेरे परिवार के लिए बप्पा की कृपा से खुशियों से भरा रहा. मैं यहां आया, उनके दर्शन किए और उन्हें धन्यवाद किया. आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद लिया. गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं. आशा है कि इसके चलते बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहेगा.’

इसे भी पढ़ें:-कल मनाया जाएगा राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *