कभी भी गलती से न करें ये काम, जो धीरे-धीरे बना देती हैं कंगाल

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन में सफलता और सकारात्मकता लाने के लिए कई बातें बताई गई हैं. वास्तु में सही दिशा में सही चीज का होना बेहद आवश्यक माना जाता है और हर दिशा से जुड़े महत्वपूर्ण नियम भी वास्तु शास्त्र में शामिल हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में आपको बताने वाले हैं जो आपको कंगाल बना सकती हैं. इनमें समय रहते आपको सुधार कर लेना चाहिए. 

इन कारणों से आती है कंगाली
  • कभी भी खाने के बाद बर्तन में हाथ नहीं धोना चाहिए. इससे अन्नपूर्णा माता रुष्ट हो जाती है, जिससे घर में दरिद्रता का वास होने लगता है.
  • घर में बंद घड़ियों को रखने से आपको बचना चाहिए. इससे जीवन की प्रगति रुक जाती है और आर्थिक हानि होती है.
  • गंदी चादर ओढ़ने और बिछाने से बचना चाहिए, इससे आपको धन हानि हो सकती है.
  • घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा, जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. इससे देवी-देवता आपके घर में प्रवेश नही करते.
  • घर में सूखे पौधे रखने से बचना चाहिए. ये आर्थिक तंगी और दरिद्रता का कारण बन सकते है.
  • देर रात्रि तक जागना भी अच्छी आदत नहीं होती. ये आपको मानसिक कमजोर बना सकती है.
  • नाखून चबाना भी आपके सूर्य ग्रह को कमजोर करते है जिससे मान-सम्मान गिरने लगता है.
  • कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए.  ये स्थिति राहु को कमजोर करता है.
  • रात्रि भोजन के बाद जूठे बर्तन न धोना आपके घर में दरिद्रता ला सकती है.
  • घर के अंदर चप्पल-जूते पहनकर नही चलना चाहिए इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. 

इसे भी पढ़ें:-मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा, जीवन में वापस आएंगी खुशियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *