मिजोरम में भूकंप से हिली धरती, 3.7 रही तीव्रता

Mizoram: भारत में हाल के दिनों में कई राज्यों में भूकंप की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में अब भारत के उत्तर-पूर्व हिस्से में बसे राज्य मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानिए इस भूकंप का असर कितना था।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने मिजोरम में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी है। संस्थान ने बताया है कि मंगलवार को देर रात मिजोरम के चंफाई जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिजोरम में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, मिजोरम में ये भूकंप मंगलवार को रात 11 बजकर 45 मिनट पर आया था और इस भूकंप का केंद्र चंफाई जिले में धरती से 24 किलोमीटर की गहराई में था।

बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *