रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, रेल मंत्रालय ने दिया 30 दिन का बोनस

Railway Employees Bonus: दीवाली के खास मौके पर रेलवे के कुछ कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है. रेल मंत्रालय ने RPF और RPSF के ग्रुप C कर्मचारियों को 30 दिन का एड-हॉक बोनस देने का ऐलान कर दिया है.रेल मंत्रालय ने 2 नवंबर को इसको लेकर सर्कुलर जारी किया है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ये बोनस नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Non-PLB) के तौर पर दिया जाएगा.

सभी को मिलेगा बोनस, वेतन की कोई सीमा नहीं

खास बात ये है कि इस बार बोनस के लिए सैलरी की कोई लिमिट नहीं रखी गई है. RPF और RPSF के सभी पात्र ग्रुप C कर्मचारी, चाहे वो यूनिफॉर्म में हों या बिना यूनिफॉर्म के, चाहे कहीं भी पोस्टेड हों, सबको इसका फायदा मिलेगा.लेकिन बोनस की कैलकुलेशन के लिए 7000 रुपये की सीलिंग तय की गई है.

कितना पैसा मिलेगा हाथ में?

बोनस का हिसाब ऐसे लगेगा – कर्मचारी की औसत मासिक सैलरी या 7000 रुपये, दोनों में जो कम होगा, उसे 30.4 से भाग देकर 30 से गुणा किया जाएगा.इस फॉर्मूले के हिसाब से अधिकतम बोनस –

7000 / 30.4 x 30 = 6907.89 रुपये, जो राउंड ऑफ होकर 6908 रुपये बनेगा.यानी हर पात्र कर्मचारी के खाते में अधिकतम 6908 रुपये आएंगे.

कौन होगा पात्र?

  • कर्मचारी 31 मार्च 2026 को सेवा में होना चाहिए.
  • वित्त वर्ष 2025-26 में कम से कम 6 महीने की लगातार सेवा पूरी की हो.
  • 6 महीने से 1 साल तक सेवा वालों को प्रो-राटा यानी जितने महीने काम किया, उतने का बोनस मिलेगा.
  • बिना ब्रेक वाले अस्थायी कर्मचारी भी पात्र होंगे.
  • वित्त वर्ष के दौरान 6 महीने सेवा के बाद रिटायर हुए या जिनकी मृत्यु हो गई, उनके परिवार को भी बोनस मिलेगा.

इसे भी पढ़ें:-मिजोरम में भूकंप से हिली भरती, 3.7 रही तीव्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *