गाजीपुर। भाजपा मनिहारी द्वितीय मंडल की कार्यसमिति बैठक आज शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष नितू जायसवाल की अध्यक्षता मे महर्षि शिक्षा संस्थान खड़बाडीह मे समपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय ने कहा कि भाजपा के संगठन महामनिषीयों ने देश की एकता, अखंडता, सम्मान, स्वाभिमान के लिए त्याग, तपस्या बलिदान के मार्ग का अनुसरण किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्त करना हमारा लक्ष्य कभी नहीं रहा, बल्कि सत्ता सेवा का माध्यम तथा व्यवस्था परिवर्तन जिसमें देश का कमजोर और अंतिम व्यक्ति को उसका लाभ मिले यह उद्देश्य रहा है। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता अगर किसी सरकार ने किया है तो वह भाजपा नेतृत्व की सरकार ने किया है। बैठक में लाल जी गौड़, राजेश सिंह, अनिल सिंह एवं मंडल पदाधिकारी, सभी सेक्टर प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे। बाराचवर। भाजपा बाराचवर प्रथम मंडल कार्यसमिति बैठक आरएस कान्वेंट स्कूल पर आज समपन्न हुई। बैठक का उदघाटन मंडल प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से देश का भविष्य मजबूत एवं सुरक्षित तथा जनता खुशहाल है। जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति को सदैव सेवा का स्रोत मानकर सत्ता को स्वीकार किया है। कृष्णानंद राय ने भाजपा सरकार की योजनाओं को तथा उससे होने वाले जनता के समाजिक, आर्थिक उत्थान पर विस्तार से वर्णन किया। बैठक में बासुदेव पांडेय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी शिवशंकर गुप्ता, नन्द लाल सिंह, शिवजी सिंह, विजय नारायण शर्मा, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, हैदर अली, प्रवीन वर्मा, राधेश्याम कुशवाहा, भिष्मदेव सिंह, रविन्द्र यादव, श्री निवास सिंह मंडल पदाधिकारी, सभी सेक्टर प्रभारी एवं संयोजक सहित इत्यादि लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तथा संचालन महामंत्री नंदलाल गुप्ता ने किया।