पंजाब विधानसभा चुनाव: शिअद ने 64 उम्मीदवारों की सूची कोे किया जारी

पंजाब। पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल चुनावी मोड में आ गई है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने 64 पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मालवा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। इस क्षेत्र से 44, माझा से 11 और दोआबा से नौ प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। 2022 का यह चुनावी रण शिअद प्रधान सुखबीर बादल के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। सुखबीर बादल को अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की विरासत को बचाना भी एक बड़ी चुनौती है। अब प्रकाश सिंह बादल उम्रदराज हो चुके हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव का सारा भार सुखबीर के कंधों पर ही रहने वाला है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब की सियासत में बरगद से कम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *