भारत-जापान के बीच रिश्तों की गाड़ी को भी दूर तक ले जाएगी मेट्रो

नई दिल्ली। भारत-जापान के बीच मैत्री रिश्तों में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एक अहम कड़ी है। अगले साल 2022 में डीएमआरसी के परिचालन के 20 वर्ष पूरा होने और जापान के साथ द्विपक्षीय सहयोग के 20 वर्ष भी पूरे होंगे। भारत की आजादी के 75 वें वर्ष होने की वजह से यह साल खास होगा। परिवहन क्षेत्र के तेजी से विस्तार के बाद जापान-भारत के रिश्तों को और मजबूती देने के लिए ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलेपमेंट(टीओडी)पर भी दोनों देशों के बीच आगे बढ़ाने की कोशिश है। इसके तहत भारत के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के साथ जापान के इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन और पर्यटन विभाग की बातचीत चल रही है। दिल्ली मेट्रो के ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सेवाओं के शुभारंभ के मौके पर भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने भारत-जापान की मित्रता के 70 वर्ष पूरे हो जाएंगे। टीओडी के जरिये दोनों देशों के रिश्ते और बेहतर होने के साथ साथ विकास की रफ्तार होगी। मेट्रो फेज-4 परियोजना के तहत जापान ने 8150 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी है। इससे परिवहन क्षेत्र के साथ साथ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाओं के विस्तार पर जापानी राजदूत ने कहा कि फेज-3 का काम पूरा हो चुका है। मेट्रो के विस्तार से सड़क पर वाहनों में कमी आएगी तो कार्बन न्यूट्रल सोसाइटी बनाने में भी मदद मिलेगी। दिसंबर, 2002 में रेड लाइन से मेट्रो सेवाएं शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *