दिल्ली और मुंबई के लिए देहरादून से शुरू हुई नई हवाई सेवा

उत्तराखंड। दिल्ली और मुंबई के लिए देहरादून से नई हवाई सेवा शुरू हो गई है। गो एयरलाइंस इंडिया पहली बार दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक विमान का संचालन कर रही है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। गो एयर की दिल्ली और मुंबई की नियमित उड़ानों की शुरुआत पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विमानन कंपनी की सेवाएं शुरू होने से हवाई यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *