अच्‍छा! तो एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं इतने साल

नई दिल्ली। एलियंस को लेकर तो अक्‍सर चर्चाएं होती रहती है, पर हालहि‍ में इनको लेकर नए-नए दावे किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि‍ अभी तक तो सिर्फ एलियंस और यूएफओ को देखने का ही दावा किया जाता था लेकिन, अब वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में हैरान करने वाला दावा किया हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों को एलियंस से संपर्क साधने में हजारों साल लग सकते हैं। हमारा ब्रह्मांड बहुत बड़ा है और इसमें जीवन की संभावना बेहद कम है। अगर एलियंस से कभी संपर्क हो सका, तब धरती से इंसान खत्म हो जाएंगे। वैज्ञानिकों ने कहा है कि एलियंस से संपर्क करने में चार लाख साल से ज्यादा का वक्त लग जाएगा।

बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह नई रिसर्च की है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि आकाश गंगा में करीब 36 प्रजातियों के होने की संभावना है शोधकर्ताओं ने स्टडी में बताया है कि इंसानों की संभ्यता का जीवन काल बेहद सीमित हो? इसकी वजह परमाणु युद्ध,  जनसंख्या, अचानक जलवायु परिवर्तन, धूमकेतू की पृथ्वी से टक्कर हो सकती है और अगर ऐसा हुआ तो, एलियंस और इंसान एक दुसरे से कभी संपर्क ही नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि‍ हाल ही में एक अमेरिकी यूएफओ एक्सपर्ट ने यह दावा किया था कि एलियन एक समुद्री चिड़िया की मदद से धरती पर इसानों की जासूसी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *