गरबा नाइट के लिए ये लहंगे आपके लुक में लगा देंगे चार चांद…

फैशन। शारदीय नवरात्रि को हर जगह अलग तरीके से मनाया जाता है। बंगाल में जहां दुर्गा पूजा के नाम से देवी मां की पूजा की जाती है तो वहीं गुजरात में गरबा की स्थापना की जाती है। जिसके चारों तरफ महिलाएं नाचती और गाती हैं। किसी भी त्योहार की खुशी बिना सजे-धजे अधूरी ही रह जाती है। अगर इस नवरात्रि आप भी सोसाइटी की गरबा पार्टी में शामिल होने वाली हैं।

तो इन एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।गरबा या फिर डांडिया के लिए ज्यादातर मिरर वर्क वाले लहंगा-चोली को महिलाएं पहनती हैं। लेकिन आप चाहें तो सिंपल और प्रिटेंड डिजाइन के इन लहंगा के साथ भी खूबसूरत दिख सकती हैं। वहीं इन लाइट वेटेड लहंगे को पहन आप गरबा भी एंज्वॉय कर पाएंगी।

  • माधुरी दीक्षित के लगभग हर लुक को महिलाएं रीक्रिएट करना चाहती हैं। लेकिन अगर आप डांडिया नाइट्स के लिए तैयार हो रही हैं तो माधुरी दीक्षित की तरह प्रिटेंड लहंगे और दुपट्टे को चुन सकती हैं। इसके साथ शिमरी वर्क वाला ब्लाउज पेयर करें। ये आपको ट्रेंडी और कंफर्टेबल लुक देगा।
  • इन दिनों काफी सारी एक्ट्रेस लहंगे में प्रिंट पसंद कर रही हैं। मौनी रॉय भी प्रिंटेड लहंगा पहने नजर आ चुकी हैं। अगर आप लाइट वेट लहंगा पहनना चाहती हैं तो मौनी रॉय के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। खुले बालों के साथ आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट कर इसे बांधकर भी खूबसूरत दिखेंगी। वहीं लाइट पिंक शेड हर लड़की पर आकर्षक दिखेगा।
  • अगर आप दुपट्टे के साथ कंफर्टेबल नही हैं तो केवल स्कर्ट और ब्लाउज को भी चुन सकती हैं। प्राजक्ता कोली की तरह फुल स्लीव और वी नेकलाइन वाले ब्लाउज को प्रिटेंड डिजाइन के हैवी घेर वाले लहंगे के साथ चुनें। साथ में ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस इसे बिल्कुल खास और अलग बनाएगा।
  • अगर आप कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो त्योहारों के सीजन में ब्राइट कलर के इस लहंगे को भी चुन सकती हैं। ये बेहद आकर्षक दिखेंगे।
  • वहीं फुल स्लीव ब्लाउज के साथ लहंगा का ये डिजाइन भी किसी भी लड़की को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिखेगा। जिसे आप भी इन नवरात्रि में ट्राई कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *