इंफेक्शन से बचने के लिए कपड़े धोते वक्‍त इन बातों का रखें ध्‍यान…

काम की खबर। हर कोई अच्छे और साफ-सुथरे कपड़े पहनना पसंद करता है। कपड़ों को साफ रखने के लिए उन्हें समय-समय पर धोना जरूरी होता है। वैसे तो कपड़ों की सफाई सभी करते हैं। लेकिन कपड़े धोने का सही तरीका नहीं जानते हैं। गलत तरीके से कपड़े धोना हमारे लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है।

वहीं सही तरीके से कपड़ों को धोकर आप कई तरह की दिक्कतों से बच सकते हैं। कपड़े धोने से लेकर सुखाने तक कुछ बातों को नजरअंदाज करना अपनी सेहत के साथ समझौता करने के बराबर होता है। खासकर बारिश के मौसम में सही तरीके से कपड़े न धोने पर आप बीमारी और इंफेक्शन का भी शिकार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कपड़े धोने के सही तरीकों के बारे में-

हर रोज धोएं कपड़े:-

कुछ लोग डेली कपड़े धोना पसंद नहीं करते हैं और कपड़ों को कई दिनों तक इकट्ठा करने बाद ही धोते हैं। ऐसे में कपड़ों को एक-साथ धोने से एक कपड़े से दूसरे कपड़े में इंफेक्शन फैलने का डर रहता है। इसलिए कम से कम रोज पहनने वाले कपड़ों को हर रोज धोने की कोशिश करें।

डिटर्जेंट का उपयोग:-

कुछ लोग कपड़ों को चमकाने के लिए ढ़ेर सारे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। कपड़ों को धोने समय ज्यादा डिटर्जेंट लगाने का असर आपकी स्किन पर पड़ता है। कपड़े पहनने के बाद आपको एलर्जी, ड्राईनेस, जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।

घर में कपड़े सुखाने से बचें:-

बरसात के मौसम में कई लोग कपड़ों के भीग जाने के डर से इन्हें घर के अंदर सुखा लेते हैं। मगर इससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए कपड़ों को घर के अंदर सूखने की बजाए बालकनी या किसी अन्य जगह पर सुखाना बेहतर रहता है।

अच्छे से धोएं और सुखाएं कपड़े:-

मानसून के दौरान कपड़ों को ठीक से न धोने पर जहां इनमें बैक्टीरिया छूट जाते हैं। वहीं कपड़े सही से ना सुखाने पर इनमें नमी बरकरार रहती है। ऐसे में कपड़े पहनने के बाद आप इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं। इसलिए कपड़ों को अच्छे से धोने और सुखाने के बाद ही पहनें।

फंगल इंफेक्शन से बचें:-

बारिश के मौसम में कपड़ों की नमी फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन का भी कारण बन सकती है। जिसके कारण आपके शरीर पर फोड़े और फुंसी की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए खासकर बरसात के मौसम में कपड़ों को नमी से दूर रखने की कोशिश करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *