तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकराया मैंडूस चक्रवात

तमिलनाडु। चक्रवाती तूफान मैंडूस ने दक्षिणी राज्‍यों में तबाही मचाई है। चक्रवात मैंडूस देर रात तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकरा गया। इसके तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश और तूफान के चलते यहां तीन घंटे में 65 पेड़ गिर गए और कई जगहों पर जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने राहत भरी खबर सुनाई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात मैंडूस लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। शनिवार को यह कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा।

दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस दौरान उन्होंने चक्रवात की स्थिति का जायजा लिया और एसपीएसआर नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूर और अन्नामय्या जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

दक्षिण आंध्र प्रदेश भारी बारिश से बेहाल:-

चक्रवात मैंडोस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात यह चक्रवात तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकराया था। इसके बाद इसका असर आसपास के राज्यों में भी दिखाना शुरू हो गया। चक्रवात के चलते शनिवार सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के जिलो में भारी बारिश जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तिरुपति जिले के नायडूपेटा में सबसे अधिक 281.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *