घंटों बैठकर काम करने से रहती है थकान और अकड़न? ये 3 योग आपको दिनभर रखेंगे रिलैक्स और एनर्जेटिक

Yoga and Health: आज के समय में लंबे समय तक बैठकर काम करना, मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करना रोजमर्रा के आराम को कम कर देता है. ऐसे में शरीर में जकड़न, पीठ दर्द, थकान और बेचैनी आम समस्या बन गई है. हालांकि अच्छी बात ये है कि इस समस्या में योग आपकी मदद कर सकता है. योग एक आसान और नेचुरल तरीका है, जो बॉडी को आराम देने के साथ-साथ दिनभर आपको बेहतर महसूस करता है. 

ताड़ासन

ताड़ासन रीढ़ को सीधा और शरीर को संतुलित करता है. ताड़ासन साधारण दिखता है, पर प्रभाव असाधारण है. इसे सही ढंग से किया जाए तो यह पूरे शरीर की मुद्रा (पोश्चर) को सुधार देता है.

कैसे करें

  • सीधे खड़े हो जाएं, दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें.
  • हाथ शरीर के पास रखें.
  • गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और एड़ियों पर खड़े हो जाएं.
  • शरीर को ऊपर की ओर खिंचाव दें.
  • 20-30 सेकंड रुकें, फिर सामान्य स्थिति में लौटें.


फायदे

  • रीढ़ की हड्डी सीधी होती है.
  • झुकी हुई पीठ और गर्दन में सुधार.
  • शरीर में संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है.
भुजंगासन

यह आसन कमर दर्द का सशक्त समाधान है. लगातार बैठने से पीठ के निचले हिस्से पर दबाव बढ़ता है. भुजंगासन रीढ़ को पीछे की ओर मोड़कर उस दबाव को संतुलित करता है.



कैसे करें

  • पेट के बल लेट जाएं.
  • हथेलियां कंधों के पास जमीन पर रखें.
  • सांस लेते हुए धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं.
  • कमर पर जोर न डालें, हाथों की सहायता लें.
  • 15-20 सेकंड रुकें.


फायदे

  • लोअर बैक पेन में राहत.
  • पेट की चर्बी घटाने में सहायक.
  • फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है.
अर्ध मत्स्येन्द्रासन 

यह आसन रीढ़ और पाचन के लिए वरदान है. कुर्सी पर घंटों बैठे रहने से रीढ़ अकड़ जाती है और पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है. यह आसन दोनों समस्याओं पर काम करता है.



कैसे करें

  • जमीन पर बैठकर एक पैर मोड़ें और दूसरा उसके ऊपर रखें.
  • विपरीत दिशा में शरीर को मोड़ें.
  • हाथ से घुटने को पकड़कर ट्विस्ट बढ़ाएं.
  • 20 सेकंड रुकें, फिर दूसरी ओर दोहराएं.


फायदे

  • रीढ़ में लचीलापन.
  • पाचन सुधार.
  • पेट की चर्बी कम करने में मदद.

इसे भी पढ़ें:-एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान? जानिए कारण, उपाय और घरेलू इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *