PM Modi Egypt Visit: मिस्र में PM मोदी ने की शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई वार्ता

PM Modi egypt visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। वहां मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने  उनका भव्‍य स्वागत किया। वहीं, इससे प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर थे। जहां से वो सीधे मिस्र के लिए रवाना हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, मिस्र पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के प्रमुख मुफ्ती डॉ. शावकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से मुलाकात की। दोनों ने भारत और मिस्र के मजबूत सांस्कृतिक संबंध और दोनों देशों के बीच लोक संपर्क के मुद्दे पर वार्ता की। इस दौरान दोनों में समाज में सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के अलावा आतंकवाद के खिलाफ जंग और कट्टरवाद को लेकर बात हुई। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासी के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

 

 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मिस्र के अपने समकक्ष मुस्तफा मदबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों से मिले। इस दौरान, दोनों देशों के नेताओं ने आपस में व्यापार संबंधों को गहरा करने व रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *