Shani Gochar : पंचांगो के अनुसार न्याय के देवता शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। धार्मिकों का मानना है कि वह इस राशि में लगभग 2027 तक बने रहेंगे। क्योंकि शनि सभी ग्रहों में मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, इस दौरान जातक पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। बता दें कि शनि को कर्मफलदाता भी कहा जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं।
धार्मिकों का कहना है कि कुंडली में उनकी स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की हासिल करता है। शनि के प्रभाव से व्यक्ति को निवेश और योजनाओं में शुभ समाचार मिलेगा और प्रेम जीवन में भी खुशखबरी की संभावनाएं बन रही हैं।
वृषभ राशि
बता दें कि शनि के मीन में रहने से इस राशि वालों को हर एक कार्य में सफलता मिलती है। व्यापार करने वालों की सभी योजनाएं भी बिना किसी विध्न के सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। काफी समय से रुके हुए कामों में तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में कोई भी कार्य रूका हुआ है तो वह समस्या खत्म होगी। आपको अपने कर्म स्थल पर सफलताएं प्राप्त होगी। जीवन में प्रेम मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि
बता दें कि शनि में मीन में प्रवेश के बाद मकर राशि वालों के आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं संतान के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। कन्या के मामले में विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रयास कर रहे उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको कारोबार और करियर में काफी सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप कोई संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
कुंभ राशि
पंचांगों के अनुसार कुंभ राशि वालों पर शनि महाराज की कृपा बनी रहेगी। बता दें कि शिक्षा में रुचि रखने वालों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। दय दौरान पदोन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे। यदि बाजार में कोई फंसा है तो पैसा अचानक वापस मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी दूर होंगे।
इसे भी पढ़ें :- Ayodhya: अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क और उनकी बेटी, करेंगे रामलला के दर्शन